हरिद्वार: पंतदीप के पास गंगा में डूब रहे हरियाणा से आए कांवड़िए को SDRF के गोताखोरों ने थ्रो बैग के जरिए बचाया
SDRF के गोताखोर हरियाणा के आसौदा से हरिद्वार में कांवड़ लेने आए एक कांवड़िए के लिए भगवान साबित हुए। शुक्रवार शाम पंतदीप घाट के पास कांवड़ में जल भरते समय कांवड़िया गंगा की लहरों में चला गया और डूबने लगा, तभी कांगड़ा घाट पर तैनात गोताखोरों ने थ्रो बैग की सहायता से कांवड़िया जगदीश को सकुशल बचा लिया। फिलहाल कांवड़िया की हालत स्थिर है।