आबू रोड: आबूरोंड में भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए राहत बनी शीतल जल सेवा, भारत विकास परिषद और भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल
प्रदेशभर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आबूरोड शहर में भी दोपहर के समय तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे आमजन और यात्रियों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। ऐसे कठिन मौसम में भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा की एक सराहनीय पहल शुरू की गई है।