जमुई: बच्चों के विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | May 14, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गांव की शोभा देवी ने दबंग पड़ोसियों पर मारपीट, धमकी और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए गुरुवार 2 बजे समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।