खजनी: बदरा गांव में पड़ोस में रहने वाली महिला को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने वाले युवक को हरनही पुलिस ने भेजा जेल
बांसगांव थाना क्षेत्र में हरनहीं चौकी के बदरा गांव में बीते 12 अगस्त को एक महिला को पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने ईट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला के पति ने इसकी शिकायत हरनहीं चौकी पर किया था। चौकी प्रभारी विकास नाथ ने बदरा गाँव के निवासी स्वर्गीय रामनिवास यादव के पुत्र संदीप यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।