खजनी: खजनी कस्बे में सब्जी मंडी में स्थित होटल पर खाना खाने आए चार मनबढ़ो ने पैसा मांगने पर कर्मचारियों से किया मारपीट
बिहार राज्य से आकर खजनी कस्बे में होटल चलाने वाले कर्मचारियों के साथ चार मनबढ़ो ने मारपीट किया है। कर्मचरियों का कहना है भोजन करने के बाद उसका पैसा मांगने पर चारो मनबढ़ो ने उनसे मारपीट किया और होटल में मौजुद कुर्सी तथा अन्य सामान का तोड़ फोड़ करने के बाद गालियां व जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यवसाई ने खजनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।