खजनी: खजनी थाना क्षेत्र के छताईं बाजार कस्बे में संदिग्ध हाल में युवक की हुई मौत, कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला शव
खजनी थाना क्षेत्र के छताईं बाजार कस्बे में अपने निजी मकान में मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबेरे देर तक उसके सो कर नहीं उठने पर जब कमरे में देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव नीचे उतार कर चौकी पर लिटाया हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।