खजनी: गड़ैना गांव में घर के बाहर बैठ कर दातून कर रहे बच्चे के पांव में विषैले सर्प ने डंसा, बच्चे की मौत
घर के बाहर बैठ कर दातून कर रहे बच्चे के पांव में अचानक विषैले सर्प ने डंस लिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग इलाज के लिए गोरखपुर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लोग झाड़-फूंक के लिए किशोर को लेकर किसी देव स्थान पर दोहरीघाट मऊं लेकर पहुंचे किंतु वहां से भी निराश होना पड़ा।