कोंडागांव: भेलवापदर वार्ड में घर में सो रही युवती पर गिरी दीवार, दबने से 26 वर्षीय युवती की हुई मौत, छाया मातम
कोंडागांव जिला मुख्यालय के भेलवापदर वार्ड में आज मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। इस दर्दनाक घटना में 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है भेलवापदर वार्ड निवासी 26 वर्षीय जनादई नेताम पिता साधुराम नेताम, बीती रात अपने घर में सोई हुई थी। वहीं आज मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अचानक उनके घर की दिवाल उनके ऊपर गिर गया।