कोंडागांव: केजंग में घटिया निर्माण से सड़क क्षतिग्रस्त,50 गांव का कोंडागांव मुख्यालय से टूटा संपर्क, हादसे का खतरा बढ़ा #jansamasya
कोण्डागांव जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर ग्राम केजंग (पटेलपारा) से भर्रीपारा तक 4.50 किमी लंबी सड़क ठेकेदार की लापरवाही का शिकार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पाइप से बनाए गए पुलिया में पानी का बहाव अधिक होने से डामरीकरण सड़क बह गई, जिससे हाल ही में दो बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है जहां पुलिया बनानी चाहिए थी, वहां न बनाकर कम बहाव वाली दिशा में ...