सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर नशे का भंडाफोड़: 235 बोतल कफ सिरप, 1000 नशीली टैबलेट के साथ 2 नेपाली गिरफ्तार
सोनबरसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार, 11 नवंबर को सीमा स्तंभ संख्या 319/1 के समीप छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बड़ी खेप के साथ नेपाल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के गौशाला थाना निवासी विमल खड़का और मोहम्मद नूरहसन नदाफ के रूप में हुई है।