चूरू: राज्य स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग की परीक्षा में चुरू के 2 अंपायर व एक स्कोरर हुए सफल
Churu, Churu | Sep 7, 2024 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुई राज्य स्तरीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग की परीक्षा में चूरू ने अपना परचम लहराया। घोषित परिणाम में चूरू के अंपायर दीपक स्वामी, अमित शर्मा तथा स्कोरर सौरभ सारस्वत ने 'ए' ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की जिला संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया इन सभी को आगामी राज्य स्तरीय U-16 प्रतियोगिताओं के मैचों में अवसर मिलेंगे।