चूरू: पंचायत समिति के पास ट्रैफिक पुलिस ने निजी बस का काटा चालान, बस की छत पर बैठा रखे थे स्टूडेंट व यात्री
Churu, Churu | Sep 7, 2024 चूरू से तारानगर जाने वाली निजी बस की छत पर स्कूली स्टूडेंटस व यात्रियों को बैठाकर ले जाना बस ड्राइवर व कंडक्टर को महंगा पड़ गया। चूरू पंचायत समिति के पास ट्रैफिक पुलिस ने निजी बस को रुकवाकर उसका चालान कर दिया और यात्रियों को बस की छत्त से नीचे उतरवाया। ट्रैफिक इंचार्ज ने हिदायत दी कि भविष्य में बस की छत पर सवारियों को बैठाया गया तो बस को सीज़ कर दिया जाएगा।