पूरनपुर: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के डिब्बों पर चढ़ा युवक, विद्युत हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा
दिल्ली का रहने वाला 28 बर्षीय रिहान पूरनपुर परिवार के साथ रिस्तेदारी में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की टिकट बनवाने के लिए पहुंचा और उसके बाद रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन के डिब्बों पर अचानक चढ गया और हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी।