नबीनगर: नबीनगर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
नबीनगर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य गुरुवार की शाम 6:00 बजे अर्पित किया। शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के साथ ही चैती छठ का समापन हो जाएगा। इस दौरान छठी मां के गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।