चनपटिया: 9 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा चनपटिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन
आज 9 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा चनपटिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, अंचल मंत्री संतोष साह ने बताया कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली बिल में हो रहे लुट खसोट, भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन देने, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के नाम पर अवैध पैसे की उगाही पर रोक लगाने आदि मांग की गई।