हसपुरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में सुविधाओं का हाल बेहाल, भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा नाश्ता-भोजन
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों भर्ती मरीजों को नास्ता भोजन नहीं मिल रहा है।इसकी जानकारी मरीजों से मंगलवार को मिली। बताया जाता है कि गैस की किल्लत से अस्पताल में खाना नहीं बन रहा है।चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि संज्ञान में आने पर वरिय पदाधिकारी को लिखा जायेगा।