पथरगामा: पथरगामा जल जमाव के बीच 193 छात्र-छात्राओं को बांटी गई निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पथरगामा बालक के परिसर में बुधवार को 11:00 बजे दिन में झारखंड सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। बारिश के कारण विद्यालय परिसर में जल जमाव था जिसके बीच विद्यार्थियों को साइकिल लेकर बाहर निकलना पड़ा।