जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान गिरकर एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम करीब 4:30 बजे ट्रेन चढ़ने के दौरान गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उंसके बाद झाझा रेल पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान कर परिजन को सूचना दी गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर रात 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए DM के आदेश की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।