जमुई: मलयपुर मार्ग पर बेहोशी की अवस्था में गिरे एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में हुई मौत, 7 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे परिजन
Jamui, Jamui | Nov 3, 2024 मलयपुर मार्ग पर रविवार को दिन के 11:00 बजे बेहोशी अवस्था में गिरे एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति के होश में आने के बाद उसने अपना नाम कारू कोड़ा, घर- बांझिप्यार बताया था और उसकी स्थिति गंभीर होने की वजह से इलाज के दौरान देर शाम 7:00 बजे उसकी मौत हो गई।