जमुई: अकौनी गांव में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 अकौनी गांव में जमीन विवाद में रविवार की सुबह 8 बजे के करीब मारपीट एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी हालत गभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान अकौनी गांव निवासी विपिन सिंह की पत्नी शोभी देवी के रूप मे की गई है। घायल ने बताया की उसकी गोतनी का पुत्र गोलू कुमार जमीन विवाद में मारपीट किया जिसमे वह घायल हो गई।