भरतपुर - भाई दूज पर शहर से लेकर हाईवे तक जाम, ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया रास्ता
भरतपुर - भाई दूज पर्व को लेकर जगह-जगह जाम जैसे हालात बन गए। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ नजर आई। नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन दौड़ते दिखाई दिए, तो वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई दूज मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने भाई-बहनों के घर जाने के लिए निकले हुए थे, इसी कारण शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया।
शहर के रेलवे स्टेशन, चौकी और बागपतिया क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण जाम लग गया। बड़े वाहन एक साथ आने से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और वाहनों को एक-एक करके निकालकर जाम को खुलवाया। रेलवे स्टेशन, बागपतिया और शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
यातायात प्रभारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि भाई दूज के चलते बड़ी संख्या में लोग पर्व मनाने के लिए निकले हुए हैं। इसी कारण जगह-जगह जाम लग रहा है। सभी जगह ट्रैफिक पुलिस लगी हुई है और जाम को खुलवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन को व्यवस्थित तरीके से चलाएं और पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि बिना वजह बड़े वाहनों को शहर के अंदर न लाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। बाइट .. अजय कुमार ,ट्रैफिक इंचार्ज भरतपुर