#भरतपुर। भाई दूज के पावन अवसर पर बुधवार को भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने बयाना स्थित अपने आवास पर सीआईएसएफ और राजस्थान पुलिस के जवानों के साथ यह त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाई और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ड्यूटी के कारण जवान अक्सर त्योहारों पर अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते, इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि जवानों को घर-परिवार से दूर होने का बिल्कुल भी एहसास न हो। रंजीता कोली ने जवानों को केवल सुरक्षाकर्मी नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा और भाई बताते हुए कहा कि जब तक वे उनकी सुरक्षा में तैनात हैं, वह हर त्योहार एक बहन के रूप में उनके साथ मनाती रहेंगी। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले जवानों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सभी प्रदेशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 11, 2026