इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और UFBU के बीच बैठक के बाद बैंक हड़ताल टली
देशव्यापी: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात 9:30 बजे हुई अंतिम समय की बैठक के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। दोनों पक्षों ने सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक संयुक्त समिति बनाने, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव पर बातचीत शुरू करने और लंबित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की है।
बताया गया है कि इस समझौते के कारण UFBU ने अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और हड़ताल को वापस ले लिया है। यदि हड़ताल होती तो सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तीन दिनों तक बंद रहते, जिससे चेक क्लियरेंस, कैश निकासी और जमा समेत बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती थीं। हालांकि, अब हड़ताल टलने से सभी बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी और सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी, जिससे ला�