हजारीबाग सदर अस्पताल में मालती देवी की मौत से आक्रोश
हजारीबाग: बिहार की रहने वाली 36 वर्षीय मालती देवी की सदर अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मौत से उनके परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि उल्टी और चक्कर की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद नर्सों ने इंजेक्शन लगाया। लगभग 20 मिनट में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, उचित इलाज और निगरानी ना करने पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें गंभीर मरीज की उपेक्षा शामिल है। दस्तावेजों में मौत का समय और तारीख को लेकर भी मतभेद सामने आए हैं। पड़ोस की महिला पूनम कुमारी ने भी अस्पताल में भर्ती की तारीख को लेकर विसंगति बताई है। परिवार ने सदर थाना में जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस मामले को लेकर झंड�