पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में शनिवार को आदिवासी उरांव समाज द्वारा ‘ज्येष्ठ जतरा’ महापर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सातो अखाड़ों में आयोजित इस पर्व में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पर्व वैशाख पूर्णिमा के बाद पहले ज्येष्ठ में मनाया जाता है।