गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का साथी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर शाम शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर कुर्था क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद को पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान स्वाट (SOG) टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Ghazipur #VineetRaiMurderCase #Encounter