झांसी: झांसी में छत से गिरकर युवक की मौत, मौत से पहले का लाइव CCTV वीडियो आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Nov 11, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 निवासी दीपक नामक युवक की 10 नवंबर को छत से गिरने के चलते मौत हो गई। घटना के बाद अब हादसे से जुड़ा लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में घटना का दृश्य कैद होने की बात सामने आई है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।