डुमरी: महुआडीह आंगनबाड़ी केंद्र दो वर्षों से बंद, जर्जर भवन में लटका ताला
Dumri, Gumla | Sep 30, 2026 डुमरी के महुआडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है। केंद्र के बंद रहने से बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर असर पड़ रहा है। हालांकि, आंगनबाड़ी सेविका अपने घर पर ही बच्चों को पढ़ा रही हैं। केंद्र भवन की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। भवन की छत पर जंगली घास और पौधे उग आए हैं, जबकि दरवाजे