कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरावली रोड निवासी बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है। वहीं बीजेपी नेता के द्वारा कई राउंड हर्ष फायरिंग की जा रही है।