रोसड़ा: सोनूपुर गांव में दिल्ली से लौटा युवक पेड़ से लटका मिला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव बन्ही गाछी के समीप शनिवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।मृतक की पहचान खैरा लालपु