समस्तीपुर: लूटकांड के आरोप में एक युवक ने ज़िला न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक शनिवार 4:30 बजे के आसपास बताया कि लूट मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। जिला न्यायालय में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया जाएगा।