गोबिंदपुर राजनगर: दुर्गापूजा से पहले राजनगर पुलिस ने जंगल में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की
दुर्गापूजा से पहले राजनगर पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र के जोटा टिपंगटांड गांव के जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही, अवैध रूप स