हर घर तिरंगा अभियान के तहत खैरलांजी में निकली बाइक रैली, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वीरांगना रानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 अगस्त को बाइक रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई बाइक रैली महाविद्यालय के गोद ग्राम किन्हीं तक पहुंची। रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। बाइक रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया गया।
गोद ग्राम किन्हीं में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्री रोहित कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में शैक्षणिक अधिकारी डॉ. एस.के. अब्दुस शमीम, डॉ. प्रतिभा राजपूत, डॉ. अशोक टेंभुरने, डॉ. मनीष कुमार डोंगरे, डॉ. विवेक खरगाल, श्री वीरेंद्र कुमार पटले, श्री अमर सिंह गौड़ एवं शालिनी मेश्राम सहित महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारी कु. आरती, श्री राजेन्द्र कुमार सैयाम, श्री अतुल गोकुलपुर, कु. शिखा डहरवाल, श्री वैभव लांजेवार, श्री विक्रांत रंधावा, कु. पल्लवी, श्री कमल सिंह, श्रीमती वृंदा डहरवाल, श्री सुनील, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती ऊषा, श्री दिनेश, श्री आकाश लिल्हारे एवं श्री पंकज लिल्हारे उपस्थित रहे। बाइक रैली एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
#बालाघाट #cmmadhypradesh #JansamparkMP #HigherEducation #HarGharTiranga
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026