गाज़ियाबाद: लिंकरोड पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लोहे की रॉड बरामद
लिंकरोड पुलिस ने बुधवार को हत्या की घटना को अंजाम देने वाले गौरव, अंकित और राजू कुमार नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को CL कम्पनी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि थाना लिंकरोड पर वादी की ओर से तहरीर दी गई थी कि वादी के भाई की अभियुक्तों द्वारा लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी।