मंत्री श्री कुशवाह ने दिव्यांगजन को व्हीलचेयर एवं वॉकर प्रदान किए
सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने समाधिया कॉलोनी, लश्कर स्थित स्थानीय कार्यालय से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं वॉकर प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता कर उनके जीवन को सुगम और सहज बनाना सच्ची जनसेवा है। सरकार प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक आवश्यक सहयोग पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
8 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026