*ग्वालियर पुलिस का ‘‘हर घर तिरंगा अभियान-2026‘‘*
*तिरंगे के रंग में रंगा ग्वालियर, पुलिस की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह*
🔴 *एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश।*
🔴 *कटोरा ताल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा, जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।*
ग्वालियर। 13.08.2026। 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में ’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के नेतृत्व में आज फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल थीम रोड़ से भव्य ’’तिरंगा यात्रा’’ निकाली गई। राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देती इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक डॉ0 शिवेश सिंह बधेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण अपने दो पहिया वाहनों के साथ सम्मलित हुए।
*फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल थीम रोड से हुआ शुभारंभ-*
‘‘तिरंगा यात्रा‘‘ का शुभारंभ फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल थीम रोड पर हुआ। तिरंगा यात्रा फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल से प्रारंभ होकर इंदरगंज होते हुए महाराजबाड़ा, सर्राफा, गश्त का ताजिया, इंदरगंज, नदीगेट, पड़ाव, तानसेन तिराहा, बारादरी, हुरावली, डीबी सिटी, सचिन तेंदुलकर मार्ग, वीसी बंगला, राजमाता चौराहा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा, जहां यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में ग्वालियर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। शहरवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगों से सजी सड़कों और देशभक्ति के नारों से ग्वालियर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
*राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का दिया संदेश-*
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्वालियर पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया।
#gwaliorpolice #TirangaRally #newsimpac
Gwalior Police t