ग्वालियर में आज बीजेपी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस दौरान शहर के कई इलाकों से तिरंगा यात्रा निकली गई जो थीम रोड़ पर एकत्रित हुए जहाँ से सामूहिक तिरंगा यात्रा निकल गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई महाराज बाड़े पर पहुंची इस तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा निगम और विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारों के बीच चल रहे थे।
#newsimpact #tirangayatra #bjp
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 13, 2026