जमुई: जेसीबी से बालू उठाव का ग्रामीणों ने किया विरोध, ढोलकटवा घाट की जगह कर्मतरी घाट से बालू उठाव का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 मानक व नियम के विरुद्ध बालू उठाव अतिशीघ्र नहीं रुका तो गिद्धौऱ प्रखंड के ढोलकटवा और कर्मतरी गांव के ग्रामीण जमुई मुख्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। दरअसल ढोलकटवा और कर्मतरी बालू घाट पर जेसीबी व अन्य मशीनों से बालू उठाव का ग्रामीणों ने विरोध किया और संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपने क्षेत्राधिकार में ही बालू उठाने की मांग की।