जमुई: उझण्डी गांव में करंट लगने से मां और पुत्री की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 उझण्डी गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से छोटेलाल राम की पत्नी रूबी देवी और पुत्री दौलती कुमारी की हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनो मां और पुत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।