जमुई: खैरमा से दो छात्रा लापता जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव से दो छात्रा अचानक लापता हो गई। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। छात्रा की पहचान खैरमा निवासी भोला दास की 14 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी तथा प्रकाश दास की 12 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार को ही कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन उसके बाद से ही दोनो लापता है।