जमुई: खैरमा में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा हुई गायब, परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए टाउन थाना और एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 11 मार्च सोमवार की शाम 5 बजे टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में ट्यूशन पढ़ने गई एक छात्रा अचानक गायब हो गई। गायब छात्रा का कुछ पता नहीं चलने के बाद पीड़ित परिजन ने मंगलवार की शाम टाउन थाना और एसपी को आवेदन देकर छात्रा की बारामदगी की गुहार लगाई है। गायब हुई छात्रा की पहचान खैरमा गांव निवासी प्रकाश दास की 12 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है।