जमुई: उझंडी में करंट की चपेट में आने से मां बेटी झुलसी
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 उझंडी गांव करंट की चपेट में आने से मां बेटी झुलस गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान उझंडी निवासी छोटेलाल राम की पत्नी रूबी देवी तथा 4 वर्षीय पुत्री दौलती कुमारी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया की उसकी बेटी दौलती घर के पास खेल रही थी। तभी घर के पास लटक रहे बिजली की तार में आकर झुलस गई। उसे बचाने गई तो रूबी देवी भी झुलस गई।