लालगंज: ड्रमंडगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से बेचा जा रहा नशीला कफ सिरप और गांजे की पुड़िया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ड्रमंडगंज थाने से महज 500 मीटर दूर महोगढ़ी गांव में एक घर के भीतर धड़ल्ले से नशीले कफ सिरप व गांजे की पुड़िया बेची जा रही है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर गुरुवार दोपहर बाद 2:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है।