आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 31 अगस्त
जिला चंबा के कुरेना तहसील के गांव उभई में प्राकृतिक आपदा से पशुपालक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। 13 अगस्त 2026 को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत हो गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार, ये पशु उनकी आजीविका का मुख्य साधन थे। एक साथ 15 भैंसों की मौत होने से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनकी आजीविका भी प्रभावित हुई है।
इस संबंध में प्रभावित परिवार की ओर से 31 अगस्त को उपायुक्त चंबा को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में प्रशासन से राहत की गुहार लगाई गई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार 15 भैंसों की मौत के एवज में उचित सरकारी आर्थिक सहायता/राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
परिवार का कहना है कि अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है। अब उन्हें प्रशासन से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है।
#Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #NaturalDisaster #Lightning #AnimalLoss #Relief #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026