Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
usr12869801
डोडा भद्रवाह से आने वाले श्रद्धांलुओं को ले कर प्रशासन ने किए उचित प्रबंधन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी एहम जानकारी 👇👇
Chamba, Chamba
| Aug 31, 2026
MORE NEWS
आज के मणिमहेश कैलाश के दिव्य दर्शन मणिमहेश यात्रा 2026 के बीच देखिए बाबा भोलेनाथ की पवित्र धरती का मनमोहक नजारा। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हर शिवभक्त तक पहुंचाएं। हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! #मणिमहेशयात्रा2026 #मणिमहेश #मणिमहेशकैलाश #बाबामणिमहेश #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #शिवभक्त #हिमाचलप्रदेश #Chamba #ManimaheshYatra #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत, प्रभावित परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता। Ajay Himachal News #highlight #ChambaNews #chamba
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 31 अगस्त जिला चंबा के कुरेना तहसील के गांव उभई में प्राकृतिक आपदा से पशुपालक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। 13 अगस्त 2026 को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, ये पशु उनकी आजीविका का मुख्य साधन थे। एक साथ 15 भैंसों की मौत होने से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनकी आजीविका भी प्रभावित हुई है। इस संबंध में प्रभावित परिवार की ओर से 31 अगस्त को उपायुक्त चंबा को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में प्रशासन से राहत की गुहार लगाई गई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार 15 भैंसों की मौत के एवज में उचित सरकारी आर्थिक सहायता/राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है। अब उन्हें प्रशासन से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #NaturalDisaster #Lightning #AnimalLoss #Relief #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
डोडा भद्रवाह से आई छड़ी यात्रा चंबा से आज श्री मणीमहेश के लिए रवाना हुई
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश चंबा में वर्ष 2026 में 30 अगस्त तक नशा तस्करी के 62 मामले दर्ज, 88 आरोपी गिरफ्तार सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 31 अगस्त 2026 जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने संबंधित अधिकारियों को नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उपायुक्त सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकार्ड) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरूकता तथा विभिन्न विभागों की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की गई। कोटपा अधिनियम का पालन सख्ती से करवाने के निर्देश उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम, पुलिस अधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। चबाने वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने फर्जी चिकित्सकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिला आयुष अधिकारी को अनधिकृत रूप से आयुर्वेदिक दवाइयों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पर्यटन स्थलों पर लगेंगी डिजिटल स्क्रीन बैठक में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों बनीखेत और डलहौजी में उपयुक्त स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इन स्क्रीन के माध्यम से लोगों एवं पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा विरोधी संदेशों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किए गए मानव संसाधन की क्षमता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 2026 में 62 मामले, 88 आरोपी गिरफ्तार जिला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2026 में 30 अगस्त तक कुल 62 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 17.516 किलोग्राम चरस बरामद कर 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं 548.8 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए 57 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। चिट्टा से संबंधित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 216.900 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन तथा 64,640 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 2.169 किलोग्राम पोपी हस्क बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 868 पोपी के पौधे भी बरामद किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2026 में 30 अगस्त तक नशा तस्करी से संबंधित मामलों में कुल 88 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला चंबा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ युवाओं और आम जनता को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम चिराग शर्मा, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी राहुल, उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राकेश राठौर, सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान के पुनीत महाजन, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #PangiLiveNews #ChambaNews #चंबा #हिमाचलप्रदेश #नशामुक्तभारत #नशाविरोधीअभियान #DrugFreeIndia #DrugFreeChamba #नशातस्करी #नशेकेखिलाफजंग #चिट्टा #चरस #ChambaPolice #PoliceAction #मुकेशरेपस्वाल #एनकार्ड #NarcoticsControl #AntiDrugCampaign #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
नेपाल में मलवे से निकली महिला, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है 👇👇
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
🏆🎉 जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में जवाहर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलूणी का शानदार प्रदर्शन! 🎉🏆 जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में जवाहर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलूणी की टीम ने बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दो रनर-अप शील्डें हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 🏸🏐🥈🏆 इस शानदार उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 🎊👏 विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 🏆 खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और टीम भावना को सलाम! सुनील पहाड़ी ✍️ Pahadi News Suneel Pahadi #JawaharPublicSchoolSalooni #Under14Games #Badminton #Volleyball #Salooni #Chamba #PahadiNews #YoungChampions
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026
मणिमहेश यात्रा व यात्रियों के लिए किए गए प्रशासन द्वारा प्रबंध और मौसम की जानकारी को लेकर जिला उपायुक्त चंबा ने दी अहम जानकारी
Chamba, Chamba | Aug 31, 2026