दादरी: सेक्टर-18 से पुलिस ने निजी कंपनी में धोखाधड़ी करने वाले शातिर अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रहते हुए कंपनी में धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से धनंजय कुमार के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।