कोंच: आहर में नहाते वार्ड सदस्य पति की डूबने से मौत, बीडीओ-सीओ के न पहुंचने पर भड़के लोग
Konch, Gaya | Sep 9, 2026 आंती थाना क्षेत्र के कस्तूरीखाप गांव में मंगलवार दोपहर आहर में नहाने के दौरान वार्ड सदस्य फुलवा देवी के पति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राम ईश्वर चंद्रवंशी (65), पिता स्व. सहदेव सिंह के रूप में हुई है। वे पेशे से चालक थे। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सूचना पर आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव मौके पर पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब आदि थे।