घाटमपुर: कस्बा स्थित कोतवाली के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल रोड पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर,दो लोग हुए घायल, एक को किया रेफर
घाटमपुर कस्बा स्थित कोतवाली के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल रोड पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना में दोनों ही लोग घायल गंभीर रूप से हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार कर अधेड़ को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।