*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक:18 जून 2026*
महिला एवं बाल विकास निगम पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा *सखी वार्ता* कार्यक्रम का आयोजन ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रोशना गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 पर किया गया।
जिला हब के जिला मिशन समन्वयक इमरान आलम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर महिलायों के समस्या का समाधान करना है। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
लैंगिक विशेषज्ञ मुमताज आलम ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने तथा उनकी सूचना 181 पर देने की अपील की।
वहीं वित्तीय साक्षरतम विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार ने द्वारा जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला स्वरोजगार एवं आत्म निर्भर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया
कैस वर्कर लक्ष्मी कुमारी ने सखी वन सेंटर के सुविधा एवं हिंसा से प्रताड़ित महिलाओ को बताया की आप अकेले नहीं हैं यदि आप कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानो या ऑनलाइन हिंसा का सामना कर रही है तो वन स्टॉप सेंटर में मदद उपलब्ध है इनके अंतर्गत सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती है प्रीत महिलाओं अपने नजदीकी सखी वन स्टॉप सेंटर से जोड़ने के लिए 181 पर कॉल कर सकते हैं या स्वयंकार्यालय आकर शिकायत दर्ज कर सकते है। अंत में किशोरियों के बीच स्कूल बैग सेनेटरी नैपकिन किट का वितरण आदि का वितरण किया गया।
मौके पर प्रखंड सम्यक बंदना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका , सहायिका दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
34 views | Madhepura, Bihar | Jun 18, 2026