सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर का भ्रमण कर जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
*2 ख़बर* सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा जिला न्यायालय, चंदौसी का निरीक्षण एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग।
*3 ख़बर* सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना चंदौसी का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग, आमजन से संवाद स्थापित किया गया।पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना चंदौसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
*4 ख़बर* सम्भल में हसनपुर रोड पर मौहल्ला महमूद खां सराय अक्षांतर 28.585236 देशान्तर 78.564608 पर गोदाम का विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सम्भल एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद सम्भल के साथ निरीक्षण किया गया।
यूपी के जनपद में श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर का भ्रमण कर जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, मंदिर परिसर में प्रभावी भीड़ नियंत्रण बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
साथ ही महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी संपादित करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। एवं
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा जिला न्यायालय, चंदौसी का निरीक्षण एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग।
यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा जिला न्यायालय, चंदौसी का भ्रमण कर न्यायालय परिसर की सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण एवं पुलिस बल को ब्रीफ किया गया ।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, न्यायालय भवन, परिसर में तैनात पुलिस बल, आगंतुकों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं, पार्किंग व्यवस्था, न्यायालय में आने वाले वादकारियों एवं अधिवक्ताओं की आवाजाही तथा न्यायालय परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा प्रवेश द्वारों पर सतर्कता, नियमित चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल को किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने एवं सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें। एवं
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना चंदौसी का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग, आमजन से संवाद स्थापित किया गया।पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना चंदौसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
यूपी के जनपद सम्भल मैं निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय अभिलेखों, जनसुनवाई व्यवस्था, मालखाना, हवालात, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यावधिक रख-रखाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, अभियोगों एवं प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य बाजार एवं सराफा बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। बाजार में आने-जाने वाले आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई ।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों से विशेष रूप से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में संवाद किया गया। व्यापारियों एवं आमजन को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। मुख्य बाजार एवं सराफा बाजार में नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित किये जाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा बाजारों में पुलिस की दृश्यता बढ़ाई जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एवं
यूपी के जनपद सम्भल में हसनपुर रोड पर मौहल्ला महमूद खां सराय अक्षांतर 28.585236 देशान्तर 78.564608 पर गोदाम का विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सम्भल एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद सम्भल के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त पाया गया कि उक्त गोदाम के स्वामी अंकुर रस्तौगी है। अंकुर रस्तौगी द्वारा अवैध रूप से सिंगल यूज पन्नी का भण्डारण किया गया है, जबकि सिंगल यूज पन्नी का प्रयोग पूर्ण रूप प्रतिबन्धित है। श्री अंकुर रस्तौगी द्वारा संगल यूज पन्नी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित होने के बावजूद भी 1335 किलो पन्नी को अपने गोदाम में भण्डारण किया गया है, जिसको नगरपाालिका परिषद सम्भल की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है तथा जब्त सिंगल यूज पन्नी के संबंध में विधिक कार्यवाही कराते हुए नष्ट कराने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
Sambhal, Sambhal | Aug 25, 2026